रक्षा मंत्री राजनाथ ने की जनसभा

Uttarakhand News

(नैनीताल)21मार्च,2026.

उत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने धामी को धाकड़ धामी के बजाए धुरंधर धामी की उपाधि दे डाली। कहा जब राज्य में विकास योजनाएं धुरंधर गति से चल रही हों तो फिर अब धाकड़ धामी नहीं बल्कि धुरंधर धामी चलेगा। धामी को धाकड़ से धुरंधर का रक्षा कवच पहना गए राजनाथ। गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां। बोले राज्य में विकास के काम धुरंधर गति हो तो धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहें। छोटे राज्य में करोड़ों की विकास योजनाओं के बारे में जान हतप्रभ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

कांग्रेस पर जमकर बरसे शांत नजर आने वाले धामी। बोले विपक्षियों को न मंदिर अच्छा लगता है और न ही उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति से कोई सरोकार है। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देते रही लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया।

राजनाथ को लेकर आए सीएम के चेहरे पर नजर आया गजब का आत्मविश्वास।

सीएम ने पश्मिना से बना अंग वस्त्र ओढ़ाकर दिया लोकल फार वोकल का उदाहरण, नवरात्रि पर भेंट किया माता नंदा का दरबार।

भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करती है राजनीति। 2027 में दुनिया की कोई भी ताकत उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती । (साभार एजेंसी )

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *