शुरू होगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण

Uttarakhand News

(देहरादून)21मार्च,2026

उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।भारतीय वन सर्वेक्षण सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख केदार नाथ वर्मा ने बताया कि देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। शिविर में भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वेक्षण प्रणाली, डाटा संग्रहण व सत्यापन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि चयनित परिवारों के घर-घर जाकर वेतन, कृषि व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा। कार्यक्रम में उप निदेशक नीतीश कुमार, सहायक निदेशक संजय रतूड़ी, योगेश कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट, अभिषेक सिंघल, अनिमेश मयंक, श्वेता शर्मा व कुलदीप सिंह ने जानकारी दी।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *