(देहरादून)21दिसंबर,2025.
उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने राज्य को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 13 और टीबी रोगियों को निःक्षय मित्र बनकर गोद लिया और आज लोक भवन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इन रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राज्यपाल ने कहा कि यह संतोष का विषय है कि अब तक गोद लिए गए 70 टीबी रोगी पूर्णतः स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। टीबी उन्मूलन एक सामूहिक प्रयास है, यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक रोगी के उपचार और पोषण में सहभागी बने, तो यह अभियान जनसहभागिता से अवश्य सफल होगी।(साभार एजेंसी)
