सीएम धामी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

Uttarakhand News

(देहरादून )11अक्टूबर,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बेटियां हमारा मान, स्वाभिमान और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उनका सशक्त होना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार बेटियों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश की हर बेटी को अपने सपनों को साकार करने, अपनी प्रतिभा को निखारने और जीवन में आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आहृवान किया कि आइए, अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम सभी मिलकर ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें, जहां बेटियों को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हों तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की उड़ान भर सकें।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *