(नई दिल्ली)13दिसंबर,2025.
जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि पहली बार डिजिटली होगा सेंसस।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी. यह जनगणना दो चरणों में होगी।पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना होगी, जो अप्रैल से सितंबर 2026 तक होगी जबकि दूसरे चरण के तहत जनसंख्या गणना होगी, जो फरवरी 2027 से होगी।केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 2027 की जनगणना के लिए 11,718 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है. पहली बार देशभर में डिजिटल जनगणना होगी. इसके लिए 30 लाख कर्मचारियों को काम पर लगाया जाएगा।(साभार एजेंसी)
