उत्तराखंड में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले

Uttarakhand News

(देहरादून)12दिसंबर,2025

उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी कर दिए। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी सूची में पुलिस मुख्यालय, फायर सर्विस, पीएसी, एसडीआरएफ, अभिसूचना, साइबर, शाखा संचालन समेत कई महत्वपूर्ण पदों का पुनर्विन्यास किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती विम्मी सचदेवा रमन को पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय एवं प्रोविजनिंग शाखा से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय के पद से मुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती नीलू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी/एटीसी से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की नई जिम्मेदारी दी गई है। श्री कृष्ण कुमार से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी हटाकर दूरसंचार यथावत है श्री मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री के.एस. नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना/सुरक्षा से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, कारागार का प्रभार सौंपा गया है। श्री अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी में तैनात किया गया है। श्री नीलेश आनंद भरणे अब पुलिस महानिरीक्षक पीएसी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी क्रम में श्री सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था से को यथावत रखकर हटाकर पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी मुक्त किया गया है। श्री योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक के साथ पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती निवेदिता कुकरेती अब पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसडीआरएफ की नई जिम्मेदारी निभाएँगी।

फील्ड स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। श्री यशवंत सिंह को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से हटाकर सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है। श्रीमती तृप्ति भट्ट को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस नियुक्त किया गया है। श्री रामचन्द्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रुद्रपुर से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय तैनात किया गया है।

इसके अलावा श्रीमती सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय के साथ एटीएस की जिम्मेदारीभी दी गई है, जबकि श्री हरीश वर्मा को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से हटाकर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक बनाया गया है।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *