रोशनी व सियासी मेलजोल से जगमग हुई देवभूमि

Uttarakhand News

(देहरादून)21अक्टूबर,2025.

दिवाली पर देवभूमि रोशनी से जगमग हो गई है।सियासी गलियारों तक भी इसकी चमक पहुंची गई है। राजधानी देहरादून सहित राज्यभर में दीपावली का पर्व परंपरा, उत्साह और रौनक के साथ मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। वहीं,आमजन के बीच भी दीपावली को लेकर उत्साह चरम पर है। घरों में दीप जलाए गए हैं। और शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया।

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी और तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के घर जाकर भी उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

राजधानी दून में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दून में रोशनी की छटा बिखरी है। वहीं, दूनवासियों में खासा उत्साह है। घरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई (साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *