राजकीय शिक्षक संघ”‌ का मुख्यमंत्री आवास कूच

Uttarakhand News

(देहरादून)17सितम्बर,2025.

प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचा। शिक्षकों को रोकने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। हालांकि शिक्षकों को रोकने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं।

बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचा। पुलिस ने रोका तो शिक्षक सुभाष रोड के पास एक स्कूल के समीप बैठ गए। वहीं राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की है। शिक्षक संघ के प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य गोविंद सिंह बोहरा ने मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

संगठन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को आरटीई की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाना चाहिए लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद से शिक्षक अपनी पदोन्नति और विभाग में सेवा को लेकर चिंतित हैं। जो भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। जिसे देखते हुए सरकार मामले में जरूरी कदम उठाए।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *