भ्रष्टाचार में शामिल कोई भी हो, नहीं बख्शा जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand News

(नैनीताल )06जून,2025.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सरोवर नगरी नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चाहे किसी भी स्तर का हो, उसमें लिप्त व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि चाहे वह IAS हो, PCS हो या कोई अन्य अधिकारी-कर्मचारी – यदि भ्रष्टाचार करेगा तो जेल की हवा खानी पड़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के पश्चात मानसखंड मंदिर माला मिशन के मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। इसके बाद माँ नयना देवी मंदिर परिसर के सामने बनीं नई दुकानों की चाबियाँ स्थानीय व्यापारियों को सौंपीं।

फ्लैट्स मैदान में हुए सादे समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एनयूजेआई (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया) के नैनीताल जनपद व मंडल के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना के लिए सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दें।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में मॉर्निंग वॉक के दौरान खिलाड़ियों ने उनसे बास्केटबॉल कोर्ट की मांग की थी, जिसे अब बनाकर सौंप दिया गया है। उन्होंने मानसखंड मंदिर माला मिशन मार्ग के सौंदर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की।

देर शाम मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह केड़ा, हल्द्वानी मेयर जगराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की।

प्रशासनिक अमले से कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, सीडीओ अनामिका सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *