जल कलश यात्रा व चण्डी पाठ पूजा अर्चना के साथ रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी की “देवरा यात्रा” की हुई शुरूआत

Uttarakhand News

(चमोली)04दिसम्बर,2024.

विकासखंड कर्णप्रयाग के के देवल गांव में स्थित रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा जल कलश यात्रा व चण्डी पाठ पूजा अर्चना के मध्य हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई है। इस मौके पर देवराड़ी देवी व अन्य देवताओं ने अपने पाश्र्वों पर अवतरित होकर उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन दिये।

प्रातः से ही क्षेत्र की महिलाएं जल कलश यात्रा के लिए एकत्रित होने लगी और भारी संख्या में जल कलश यात्रा में शामिल होकर देवी मां के जयकारे लगाते हुऐ मंदिर परिसर में पहुंचे जहां पर मां देवराड़ी देवी की पूजा अर्चना की गई। तथा देवी मां के पुजारियों द्वारा उनका टीका चन्दन किया गया। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौधरी व मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि कल चार दिसंबर को देवी मां मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर अपने प्रिय स्थान बनातोली में जायेगी। पांच दिसंबर को देवी की देवरा यात्रा (बन्यात) अपने मायका गांव जलगांव तथा 06 व 07 को अपने ससुराल काण्डई में रहेगी। छह माह की भ्रमण यात्रा में देवी मां अपनी धियांड़ियो व श्रद्धालुजनों की कुशलक्षेम पूछने तथा उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिऐ अनेक गांवों में जायेगी।

हर्षोल्लास के माहौल में शुरू हुई देवरा यात्रा के इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौधरी, मेला अध्यक्ष प्रदीप राणा, राजपाल बिष्ट, नारायण सिंह चौधरी, जीतपाल चौधरी, सुखदेव चौधरी, बचन सिंह चौधरी, गंगा चौधरी, महेंद्र सिंह राणा, जयपाल राणा, भरत चौधरी, धूम सिंह, राकेश केडियाल, आलम सिंह, शक्ति प्रसाद देवली, संजय देवली, जगदीश प्रसाद देवली, प्रेम देवली, नवीन देवली, दर्शन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, करण पाण्डे, सुभाष पाण्डे, लखपत सिंह, दिगम्बर सिंह, बीरेंद्र राणा, अखिलेश दास, भरत सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *