उत्तराखंड कैडर के तीन IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए

Uttarakhand News

(देहरादून)7मार्च,2026.

उत्तराखंड कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया गया। इसके बाद तीनों अधिकारियों को शासन स्तर से रिलीव कर दिया गया।

आदेश के मुताबिक 2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की नीरू गर्ग को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर तैनाती मिली है।

2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने इनके नाम केंद्र को भेजे थे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *