सीएम चौधरी ने समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Bihar

(पटना, बिहार) 15नवंबर ,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना सिटी के समीप जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जे०पी० गंगा पथ से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर एवं आर०ओ०बी० के माध्यम से जे०पी० गंगा पथ को नए एन०एच०-30 से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा आम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *