खाद्य सुरक्षा को मिली नई ताकत,23.75 लाख नए राशन कार्ड,1448 PDS दुकानों का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)12नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के ज्ञान भवन में 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड वितरित करने एवं 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को अनुज्ञप्ति प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि बिहार का कोई भी गरीब भूखा न सोए और हर पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि समृद्ध बिहार और गरीब कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान और खाद्य सुरक्षा की गारंटी है। 23.75 लाख नए लाभुकों को जोड़ने से लाखों परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में आएंगे। वहीं 1448 नई PDS दुकानों के खुलने से वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी, सुलभ और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को अब राशन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्रता की जांच पूरी पारदर्शिता से हो और कोई भी योग्य परिवार वंचित न रहे। सरकार डोर-स्टेप डिलीवरी और डिजिटल निगरानी को मजबूत कर रही है ताकि अनाज की कालाबाजारी रोकी जा सके। इस पहल से बिहार में खाद्य सुरक्षा को नया बल मिलेगा।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *