सीएम धामी द्वारा गौशाला का शुभारंभ

Uttarakhand News

(देहरादून)24सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में ₹7 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ करने के उपरांत गौ सेवा की। यह गौशाला निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय, पौष्टिक आहार और बेहतर संरक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति और गौ संरक्षण की भावना को सशक्त किया जा रहा है। हमारी सरकार भी इसी संकल्प के साथ प्रदेश में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौशालाओं के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के साथ ही बद्री गाय के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर ‘गौ ग्राम सेवक योजना’ के माध्यम से भी गौ संरक्षण को जनभागीदारी से और मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद श्री Ajay Bhatt जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्या जी, मेयर काशीपुर श्री दीपक बाली जी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी जी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा जी, श्री राजेश शुक्ला जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरिता राणा जी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *