(नई दिल्ली)01अगस्त,2026
जादूमणि सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है। जादूमणि को ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के खिलाफ पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जादूमणि ने पहला राउंड खंडित फैसले में अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
जादूमणि से पहले भारत को प्रीति और जैस्मिन ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक दिलाए थे। जादूमणि के रजत जीतने के बाद भारत ने मुक्केबाजी में अब तक तीन पदक अपने नाम कर लिए हैं।(साभार एजेंसी)
