(देहरादून)01अगस्त,2026
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड के लिए 6 अगस्त तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले 6 दिन सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी. मौसम विभाग ने गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अगस्त महीने की बारिश से ही शुरुआत होगी. जो अलर्ट दिया गया है, उसके अनुसार आज शनिवार 1 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बाकी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की उम्मीद है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
2 अगस्त को येलो अलर्ट: रविवार 2 अगस्त को राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बाकी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है. राज्य के दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कल भी मौसम का येलो अलर्ट रहेगा.
3 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश: सोमवार 3 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. राज्य के पहाड़ी जिलों उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग ने 3 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
चार अगस्त का पूर्वानुमान: मंगलवार 4 अगस्त को राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. राज्य के बाकी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. 4 अगस्त को भी येलो अलर्ट है.
5 और 6 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश: बुधवार 5 अगस्त और गुरुवार 6 अगस्त को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जना के साथ बौछारों के रूप में होगी(साभार एजेंसी)
