सक्रिय हुआ मानसूनःदेशभर में आफत की बारिश

National News

(नई दिल्ली)24जुलाई,2026.

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए गृह मंत्रालय (MHA) हालात पर कड़ी नजर रख रहा है. मौसम के अलर्ट समय पर जारी करने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों को सहारा देने के लिए वह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), केंद्रीय जल आयोग (CWC) और भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारी बारिश की संभावना:
IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इसकी वजह से देश के उत्तरी, पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल रही हैं. पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही, कई अन्य राज्यों में बिजली चमकने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *