दिल्ली NCR में बारिश का अलर्ट

National News

(नई दिल्ली)24जुलाई,2026

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. दिल्ली में मानसून की रफ्तार काफी सुस्त है. ऐसे में बृहस्पतिवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा लेकिन, इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली. दिल्ली में कल गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज हुआ. अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी दर्ज की गई.श।

दिल्ली का आज कैसा रहेगा मौसम: दिल्ली की बात करें तो यहां भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं. 24 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

26 जुलाई को तापमान में हो सकती है हल्की बढ़ोतरी: वहीं, 26 जुलाई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 अंक पर बना हुआ है.

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे :जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 108, गुरुग्राम में 93, गाजियाबाद में 95, ग्रेटर नोएडा में 82 और नोएडा में 78 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ हैं. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *