रक्षा मंत्री ने सीडीएस द्वारा लिखित पुस्तक विमोचन किया

National News

(नई दिल्ली)16अक्टूबर,2025.

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स’ का विमोचन किया। यह पुस्तक भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक व्यापक और भविष्य उन्मुख रूपरेखा प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक युद्ध की बदलती प्रकृति का गहन विश्लेषण करती है और युद्ध का विकासपरक अवलोकन प्रस्तुत करती है, साथ ही साइबरस्पेस, अंतरिक्ष सक्षम संचालन, संज्ञानात्मक युद्ध जैसे उभरते क्षेत्रों और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उनकी बढ़ती प्रासंगिकता पर ध्यान केंद्रित करती है।

मजबूत सैन्य नेतृत्व और संस्थागत ताकत की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, यह पुस्तक भारत के सैन्य भविष्य की एक साहसिक पुनर्कल्पना प्रस्तुत करती है, जो ऐतिहासिक ज्ञान में निहित है, तकनीकी प्रगति से प्रेरित है और एक तैयार, विश्वसनीय और पुनरुत्थानशील भारत के दृष्टिकोण में निहित है। विमोचन समारोह में संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के महानिदेशक मेजर जनरल (डॉ.) अशोक कुमार और पेंटागन प्रेस के प्रकाशक श्री राजन आर्य उपस्थित थे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *