QS Rankings:मुंबई देश का बेस्ट स्टूडेंट सिटी

National News

(नई दिल्ली)24जुलाई,2026

ग्लोबल हायर एजुकेशन एनालिटिक्स फर्म क्यूएस (Quacquarelli Symonds) ने अपनी ‘बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2027’ जारी कर दी है. इस साल की रैंकिंग में भारतीय शहरों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत का सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर बनकर उभरा है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती छात्र शहर घोषित किया गया है. वैश्विक स्तर पर शीर्ष 150 शहरों में भारत के चार शहरों ने अपनी जगह बनाई है।

सियोल दुनिया में नंबर-1, टोक्यो दूसरे स्थान पर
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल ने 100 में से 100 अंक हासिल कर लगातार दूसरी बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर के रूप में अपना दबदबा बरकरार रखा है।

दुनिया के टॉप 10 छात्र शहर

रैंक शहर देश
1 सियोल दक्षिण कोरिया
2 टोक्यो जापान
3 लंदन यूनाइटेड किंगडम
4 मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया
5 (संयुक्त) म्यूनिख जर्मनी
5 (संयुक्त) सिडनी ऑस्ट्रेलिया
7 पेरिस फ्रांस
8 बर्लिन जर्मनी
9 वियना ऑस्ट्रिया
10 ज्यूरिख स्विट्जरलैंड
भारतीय शहरों का धमाकेदार प्रदर्शन
इस साल की रैंकिंग में भारतीय शहरों ने लंबी छलांग लगाई है, जो यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प बनता जा रहा है।

  1. मुंबई (वैश्विक रैंक: 91)
    मुंबई ने भारतीय शहरों में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. पिछले साल मुंबई 98वें स्थान पर था, लेकिन इस बार 7 पायदान की छलांग लगाकर यह 91वें स्थान पर पहुंच गया है।

मुंबई को कुल 61.8 अंक मिले हैं.पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार के अवसरों (Employment Opportunities) के मामले में मुंबई को दुनिया में 34वां स्थान मिला है.किफायती शिक्षा की श्रेणी में मुंबई दुनिया में 12वें स्थान पर रहा।

  1. दिल्ली (वैश्विक रैंक: 99)
    देश की राजधानी दिल्ली ने इस साल इतिहास रचते हुए पहली बार टॉप 100 शहरों में जगह बनाई है. पिछले साल दिल्ली 104वें स्थान पर थी, जो अब 99वें स्थान पर आ गई है।

दुनिया का सबसे किफायती शहर: दिल्ली ने अफोर्डेबिलिटी (किफायती पढ़ाई और रहने का खर्च) के मामले में 93.9 अंक हासिल किए, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

  1. बेंगलुरु और चेन्नई भी सूची में शामिल
    भारत के टेक हब बेंगलुरु को इस सूची में संयुक्त रूप से 114वां स्थान मिला है, जबकि चेन्नई 123वें स्थान पर रहा है.

रैंकिंग में शामिल भारतीय शहर

मुंबई: 91दिल्ली: 99बेंगलुरु: 114 (संयुक्त)चेन्नई: 123
(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *