भारत छठीं बार U19 विश्वकप क्रिकेट चैंपियन

National News

(नई दिल्ली)7फरवरी,2026.

हरारे में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंद दिया और अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वैभव की तूफानी पारी से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 पर पर ऑल-आउट हुई।इंग्लैंड के लिए फाल्कनर ने शतक जड़ा और टीम के स्कोर को 300 पार पहुंचाया। भारत ने इससे पहले, भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026 में खिताब जीता था।

जीत के लिए 412 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन फिर बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने टीम की पारी संभाली। एक बार जब यह जोड़ी टूटी तो इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। लेकिन एक बार जब यह साझेदारी टूटी को इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इंग्लैंड ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे। लेकिन फिर उसने 3 रन जोड़ने में 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद क्रीज पर आए फाल्कनर ने संघर्ष किया, लेकिन उनका यह संघर्ष बेकार गया। फाल्कनर इंग्लैंड को 300 पार लेकर गए. फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन बनाए और इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा बेन डॉकिन्स 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन मेयस ने 45 रनों की पारी खेली।भारत के लिए अंबरीश ने 3, दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट निकाले. भारत ने इससे पहले, भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026 में खिताब जीता था।

इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड 175 रनों की पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया है. वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों नें शतक ठोका, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों के दम पर 175 रनों की पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा. वैभव के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए. जबकि अभिज्ञान ने 40 रनों की पारी खेली.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन वैभव के तूफान में इंग्लैंड उड़ गई. जब वैभव क्रीज पर थे, तब भारत 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रहा था. भारत ने पहले 25 ओवर में 250 रन बटोर लिए थे और लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 450 का स्कोर पार कर लेगी. लेकिन जब वैभव आउट हुए तो उसके बाद रनों की गति रुक गई।

भारत ने आखिरी के 25 ओवर में 161 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए. भारत U19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ़ मैच में 350 से ज़्यादा का टोटल बनाने वाली पहली टीम है. यह रिकॉर्ड पहले भी उन्हीं के नाम था. 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ भारत ने 349/6 रन बनाए थे।वहीं फाइनल में पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2024 में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 253/7 था।

इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *