कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

National News

(नई दिल्ली)23जुलाई,2026

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड सहित भारत के 14 राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के इन 14 राज्यों में कहीं भारी बारिश, कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। जैसे दिल्ली का बात करें तो बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर जैसे कुछ जिलों में भारी बारिश की अलर्ट है।

गुजरात जैसे कुछ राज्य भी हैं, जहां कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां भी बारिश की चेतावनी है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि IMD ने किन 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसलिए सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *