(नई दिल्ली)23जुलाई,2026
पेपर लीक विवाद पर सियासी घमासान और तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया. तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान खुद प्रधानमंत्री ने पहुंचाया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री के इस ऐलान के कुछ ही देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जवाब दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को सबसे ज्यादा नुकसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है.उन्होंने लिखा कि शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने दिया गया और जिम्मेदार लोगों को संरक्षण मिला. राहुल गांधी ने तीन प्रमुख मांगें भी दोहराईं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग. छात्रों से माफी की मांग. दर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई कथित हिंसा पर कार्रवाई की मांग. पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. एक ओर सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कर रही है.वहीं कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठा रही।(साभार एजेंसी)
