(नई दिल्ली)10मई,2026.
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख जोसेफ विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ पार्टी के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही टीवीके की पहली सरकार का गठन औपचारिक रूप से पूरा हो गया। इस नई सरकार को युवा नेतृत्व और अनुभवी राजनीतिक चेहरों का संतुलन माना जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है।
शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। पूरे माहौल में उत्साह, जश्न और राजनीतिक बदलाव की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
इससे पहले जोसेफ विजय ने अपने मंत्रिमंडल के 9 नामों की सूची राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपी थी, जिसे औपचारिक मंजूरी मिल गई। इसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया। टीवीके ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 118 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल जैसे दलों के समर्थन ने भी सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने शपथ लेने के तुरंत बाद राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की अध्यक्षता की। अपनी पहली बैठक दौरान सीएम विजय ने राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
दरअसल, आज यानी रविवार को टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने सचिवालय की पहली बैठक की अध्यक्षता की और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मौजूदा सुरक्षा और प्रशासनिक स्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।(साभार एजेंसी)