जनगणना:आईडी कार्ड अनिवार्य,दैनिक प्रगति रिपोर्ट के निर्देश

Uttarakhand News

(देहरादून)29अप्रैल,2026.

नगर आयुक्त और प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी चार्ज अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी फील्ड में कार्य के दौरान अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें। यदि किसी गृह स्वामी ने पहचान पत्र मांगा तो कर्मचारी अपना परिचय देते हुए एचएलबी लिस्टिंग का कार्य करेंगे। इसके अलावा निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी अपने नियमित कार्य को प्रभावित किए बिना इस कार्य को प्राथमिकता दें। इसके लिए उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त पारिश्रमिक भी प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जो कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित रहेंगे या आवश्यक प्रपत्र व बैग प्राप्त नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जनगणना कार्य को सुचारू बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है। साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इसमें नोडल अधिकारी, सभी चार्ज अधिकारी और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *