“विद्या के सदुपयोग से ही आत्मनिर्भर बन सकता है देश”-मोहन भागवत

(पिथौरागढ़)18नवम्बर,2024. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत का आज शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार मुवानी में भव्य स्वागत किया गया। मोहन भागवत 16 से 19 नवंबर तक अपने प्रवास पर पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। स्कूली बच्चों ने बैंड परेड से स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने शेर सिंह कार्की की समाधि स्थल के पास चंदन […]

Continue Reading

जिलाधिकारी देहरादून का सख्त एक्शन,शहर में 47 वार्डो में कूड़ा उठान हेतु निविदा आमंत्रित

(देहरादून)18 नवम्बर,2024 शहर में कूड़ा उठान की लचर व्यवस्था पर प्रदर्शन में सुधार हेतु दी गई समयावधि में कुछ खास सुधार न किये जाने पर जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बसंल के निर्देश पर नगर निगम देहरादून अन्तर्गत 47 वार्डो से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान हेतु निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं, शीघ्र ही 26 अन्य वार्डों से डोर-टू-डोर […]

Continue Reading

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग में मिले 157 अतिथि प्रवक्ता

(देहरादून)18नवम्बर,2024. विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग में 157 और अतिथि शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की जायेगी। इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह […]

Continue Reading

फिर दिखा मुख्यमंत्री धामी का गैरसैण के प्रति प्रेम

(गैरसैंण,चमोली)18नवम्बर,2024. गैरसैण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के, इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के […]

Continue Reading

हाईवे पर मिलेंगे पहाड़ी उत्पाद,महिलाएं चलाएंगी दुकानें,नारी शक्ति बनेंगी आत्मनिर्भर

(अल्मोड़ा)17नवम्बर,2024. कुमाऊं के हाईवे किनारे भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन और यहां के उत्पाद भी मिलेंगे। प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। कुमाऊं से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इनमें पर्वतीय जिलों की महिलाओं को दुकानें दी जाएंगी। वे इससे जहां स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी […]

Continue Reading

पर्यटन बढ़ा तो पिघलने लगी बर्फ, काला दिखने लगा हिमालय; वैज्ञानिक और पर्यावरणविद चिंतित

(पिथौरागढ़)17नवम्बर,2024. मानवीय दखल बढ़ने से बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज हो गई है। बर्फ से लकदक रहने वाली पंचाचूली की पर्वत शृंखलाएंं काली नजर आने लगी हैं। ऐसे में पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक भी चिंतित हैं। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के हिमालयी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं लेकिन इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मानवीय […]

Continue Reading

बद्रीनाथ में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला Gas Insulated Substation(GIS)

(देहरादून)17नवम्बर,2024. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में ईएफसी ने श्री बद्रीनाथ धाम में सिविक एमिनिटी भवन निर्माण हेतु 2566.71 लाख रू0 के पुनरीक्षित आगणन पर अनुमोदन दिया। गत दिनों मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के […]

Continue Reading

फलसीमा आईटीआई में एक करोड़ से सुधरेंगी सड़कें

(अल्मोड़ा)17नवम्बर,2024. अल्मोड़ा जिले के फलसीमा स्थित आईटीआई की आंतरिक सड़कों पर एक करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को बदहाल हो चुकी सड़क से मुक्ति मिलेगी। दुर्घटनाओं को खतरा भी कम होगा। अल्मोड़ा के फलसीमा में वर्ष 1963 में जिले का पहला आईटीआई अस्तित्व में आया। संस्थान की […]

Continue Reading

श्रीबदरीनाथ धाम यात्रा के समापन पर बीकेटीसी अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने जताया आभार

(श्रीबदरीनाथ धाम)17 नवंबर,2024. विश्व प्रसिद्ध श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट आज रविवार 17 नवंबर को विधि- विधान से आज रात्रि 9 बजकर 07 बजे शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े पुलिस प्रशासन सेना,आईटीबीपी एसडीआरएफ सहित सभी विभागों […]

Continue Reading

जिलाधिकारी देहरादून के बाल भिक्षा उन्मूलन प्रोजेक्ट,अब एडवांस स्टेज पर (उन्नत अवस्था)

(देहरादून)17 नवम्बर,2024. देहरादून शहर को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की कवायद परवान चढते दिख रही है। इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में भिक्षावृत्ति उन्मूलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विगत सप्ताह से भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये जाने […]

Continue Reading