राष्ट्रपति मुर्मु उत्‍तरी मैसेडोनिया की यात्रा पर

National News

(नई दिल्ली)21जुलाई,2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्‍तरी मैसेडोनिया की राष्‍ट्रपति के साथ वार्ता करेंगी।तीन राष्‍ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तरी मैसेडोनिया पहुंच चुकी हैं। यह किसी भारतीय राष्‍ट्रपति की उत्तरी मैसेडोनिया की पहली यात्रा है। राष्‍ट्रपति मुर्मु आज मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोवस्‍का-दावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वे प्रधानमंत्री क्रिस्टिजन मिकोस्की, विधानसभा अध्यक्ष अफ्रिम गाशी से भी मुलाकात करेंगी और उत्तरी मैसेडोनिया की विधानसभा को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत-उत्तरी मैसेडोनिया व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगी। दोनों पक्ष कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों को गहरा करने में रुचि रखते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु सेंट स्पास चर्च का दौरा भी करेंगी और मैसेडोनिया के प्रख्यात क्रांतिकारी गोसे डेलचेव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *