होली के रंग में सीएम संग सब सराबोर,मुख्यमंत्री आवास में जश्न

Uttarakhand News

(देहरादून)13मार्च,2025.

उत्तराखंड प्रदेशभर में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भी आज जमकर होली खोली गई। इस दौरान सीएम धामी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। ढोल गले में लटका सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ खूब नाचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्नी गीता धामी ने खूब होली खेली। सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी मजबूत बनाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि रंगों का त्योहार होली वंसत और समाज में सौहार्द का उत्सव है। यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो, ऐसी मेरी कामना है। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के आवास पर भी पहुंचकर उन्हें होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजभवन में भी हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी वितरित कीं।

राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है।

यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *