“अभ्युदय वात्सल्यम्” ‌संस्था द्वारा “लोक संस्कृति महोत्सव” का आयोजन

Uttarakhand News

(देहरादून) 30जनवरी,2025.

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा बड़े स्तर के आयोजन के क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ (श्रीमती)गार्गी मिश्रा ने दिनांक 02 फरवरी,2025दिन रविवार , बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः 10बजे से, नगर निगम, टाउन हॉल, देहरादून में आयोजित हो रहे “लोक संस्कृति महोत्सव -2025” में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पधारने का अनुरोध किया है।

(1)इसमें विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गोरख्याली ,भोजपुरी,अवधी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने हैं।

(2)संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और “नशामुक्ति अभियान” के संबंध में भी प्रस्तुतियां दी जानी हैं।

(3)कार्यक्रम के रूप में एक भारत- श्रेष्ठ भारत के अन्तर्हित संदेश के साथ, “करो योग रहो निरोग” का संदेश संप्रेषित किया जाएगा।

(4)विकास के पथ परअग्रसर देवभूमि उत्तराखण्ड की उपलब्धियों-गतिविधियों को समाहित करते हुए एक स्मारिका “देवभूमि उत्तराखण्ड” का प्रकाशन किया गया है, जिसका विमोचन किया जाना है।

(5)भारत के संविधान “मूल अधिकारों” को अभिव्यक्त करते हुए विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की जानी है।
(6) कलाकारों, छात्र छात्राओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाना है

उपरोक्त के साथ साथ संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ (श्रीमती)गार्गी मिश्रा ने बताया कि सतत सेवारत अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था महिलाओं, बच्चों तथा वृद्ध नागरिकों के लिए विशेष रूप से सेवारत हैं। संस्था द्वारा वर्ष भर विभिन्न जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *