“हिन्दी दिवस” पर सीएम धामी की शुभकामनाएं

Uttarakhand News

(देहरादून)13 सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतीक है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान भी है। यह देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ ही विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है।

उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने में अहम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हिंदी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हिंदी दिवस पर अपने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें और राजभाषा हिंदी के सम्मान एवं विकास में सहभागी बनें।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *