(देहरादून)18सितंबर,2024.
देहरादून में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी।
देहरादून नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क वसूलने की कमान, स्वयं सहायता समूह ने संभाल ली है। समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर कमीशन मिलेगा। लेकिन नौ वार्डों के लिए कोई समूह नहीं मिल रहा है। ऐसे में निगम अब दोबारा इन वार्डों के लिए आवेदन मांगेगा।
उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी।
लोगों से की अपील:
सहायता समूहों की महिलाओं को नगर निगम की ओर से पहचान पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शुल्क देने के बाद पक्की रसीद लें। यदि किसी प्रकार की शिकायत है तो कंट्रोल रूम को 9084677355 नंबर पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं(साभार एजेंसी)