उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से भेंट की

National News Uttarakhand News

(नई दिल्ली) 02जुलाई,2024.

उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में की केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट,केंद्रीय मंत्री बनने पर दी बधाई।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में संचालित केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की दी जानकारी, केंद्रीय बाल विकास और खाद्य मंत्री ने राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन।

नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की।कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को देश मे मोदी सरकार 3.O बनने व केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *