उत्तराखंड में 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में भड़की आग, 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित

Uttarakhand News

(देहरादून)26अप्रैल,2024.

उत्तराखंड राज्य में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं हैं।

अब तक वनाग्नि की 544 सामने आ चुकी घटनाएं:
इनसे 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। वन विभाग आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है। प्रदेश में 1 नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।
गढ़वाल में 211, कुमाऊं में 287 और वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।

वहीं अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, आरक्षित वनों में अब तक 376 और सिविल या वन पंचायतों में अब तक 168 वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *