एयर रेड-ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में CM योगी ने परखी तैयारियां

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)22नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026 के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए बचाव कार्यों, राहत व्यवस्थाओं और समन्वय की तैयारियों को बारीकी से देखा। मॉक ड्रिल में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, अग्निशमन और अन्य विभागों के कर्मियों ने भाग लिया और अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक किसी भी तरह की आपदा से बचाव की तैयारी पहले से होनी चाहिए। हमारे स्वयंसेवकों एवं नागरिकों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाए कि किसी भी घटना के कारण नुकसान की संभावनाओं को जीरो किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा के समय घबराहट नहीं, बल्कि प्रशिक्षण और अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत होती है। इसलिए हर नागरिक को बचाव के नियमों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि संकट की घड़ी में वह खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों की भी मदद कर सके।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से हमारी तैयारियां और मजबूत होती हैं और विभागों के बीच समन्वय बेहतर होता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉक ड्रिल से मिले अनुभवों के आधार पर तैयारियों को और मजबूत किया जाए, ताकि प्रदेश हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *