पटना को मिला स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी का खिताब

Bihar

(पटना,बिहार)12नवंबर,2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजधानी पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पटना को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस उपलब्धि को बिहार के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा यह सम्मान मिलना पूरे राज्य के लिए हर्ष का विषय है।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय पटना की जनता, नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को दिया और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिहार के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जाए। पटना की यह उपलब्धि पूरे राज्य में स्वच्छता अभियान को और मजबूत करेगी। (साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *