मुख्यमंत्री धामी ने पंचायतों को सशक्त करने का दिया भरोसा

Uttarakhand News

(देहरादून)01नवंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने यहाँ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे ब्लॉक प्रमुखों और संगठन के पदाधिकारियों से आत्मीयता के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना।

सीएम धामी ने कहा कि गांव से लेकर प्रदेश के विकास की यात्रा में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना, सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास कार्यों में तेजी लाने में ब्लॉक प्रमुख ही मुख्य कड़ी के रूप में काम करते हैं।

इस सम्मेलन में क्षेत्र पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने, विकास कार्यों हेतु संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और दायित्वों में स्पष्टता लाने तथा ग्रामीण अंचलों की स्थानीय चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *