राज्यपाल ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Uttarakhand News

(देहरादून)31अक्टूबर,2026

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को लोक भवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के स्थापना दिवस तथा 1 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने वाले राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, चंडीगढ़, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है। भाषाएं, परंपराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन मातृभूमि और राष्ट्रीय संकल्प एक हैं। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से रियासतों को भारतीय संघ में जोड़ा। उनका जीवन सिखाता है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी विश्वास और सद्भाव को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर रहा है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *