(देहरादून)31अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर उन्होंने एक सशक्त भारत की नींव रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल के कार्यों को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा और उनके आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, मेयर श्री सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)


