राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News

(देहरादून)31अक्टूबर 2026

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को देहरादून स्थित चीड़बाग के शौर्य स्थल पहुंचकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने शहीदों के त्याग, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर सैनिकों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है, जहां लगभग हर दूसरे घर से कोई न कोई देश की सशस्त्र सेनाओं में सेवा दे रहा है। प्रदेश की मिट्टी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव रचा-बसा है। हमें अपने वीर सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों पर गर्व है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *