उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand News

(देहरादून)30अक्टूबर,2026

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर के लिए नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की भी संभावना है।

चेतावनी के बाद सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मदन कौशिक ने भी आमजन की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सचिव सुमन ने कहा कि सभी जिलों को आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सक्रिय रखने, चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने और खराब मौसम में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विभागों को समन्वय से काम करने और घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने PWD, NH और BRO को मशीनरी तैयार रखने, मार्ग बाधित होने पर तुरंत खोलने तथा राहत-बचाव दलों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए। आमजन से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और आपात स्थिति में 1070 पर सूचना देने की अपील की गई है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *