13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन

Uttarakhand News

(देहरादून)29अक्टूबर,2026

तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन इस बार देहरादून में आगामी 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।

दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी उत्तराखंडी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों, सुझावों का लाभ लेने का है, ताकि राज्य के विकास में इसका उपयोग किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल की है।

इस क्रम में वर्ष 2024 से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की श्रृंखला की शुरुआत की गई है। पूर्व के दोनों सम्मेलन भी दून विश्वविद्यालय देहरादून में ही आयोजित किए गए थे। अब तृतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने एक बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। राज्य सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी 2025 में आयोजित कर चुकी है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *