सीएम ने परखी,गड्ढामुक्त अभियान और स्वच्छता व्यवस्था

Uttarakhand News

(देहरादून) 29अक्टूबर ,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य समय पर पूरे हों।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन के साथ बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *