उत्तरकाशी में मौसम ने ली करवट,गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

Uttarakhand News

(उत्तरकाशी)29अक्टूबर,2026

उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की बर्फबारी हुई, जबकि जिला मुख्यालय और निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई।

गुरुवार सुबह से ही हर्षिल, धराली, सुक्की, झाला, जसपुर, जानकीचट्टी और खरसाली की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फबारी के बीच भी गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए।

निचले इलाकों में सुबह से हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को दिन में ही ठिठुरन का अहसास होने लगा। गंगोत्री धाम में गुरुवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जिला पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, बरसाती और जरूरी दवाएं साथ रखें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।(साभार एजेंसी/सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *