उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने किया जनसभा संबोधित

Uttarakhand News

(चंडीगढ़,हरियाणा)26सितंबर,2026.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण, मुकेरियां (दसूहा) में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पंजाब को नशे के अभिशाप से मुक्त कराने के लिए एक निर्णायक पहल है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब की जनता से नशे के खिलाफ बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही उन वादों से मुकर गई। आज पंजाब में नशे का बढ़ता कारोबार और उसकी गिरफ्त में जाती युवा पीढ़ी इस सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देशभर में नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के बढ़ते कारोबार को मौन समर्थन दे रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Som Parkash – Union Minister of State जी, माननीय विधायक श्री Jangi Lal Mahajan जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव मिन्हास जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *