(देहरादून)13नवंबर,2026
प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के दूसरे सत्र में विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि राज्य संभावनाओं से भरा है और प्रवासी विकास यात्रा में सहयोग को तैयार हैं।
प्रमुख सचिव डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार विजन 2047 के तहत तीन चरणों में काम कर रही है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से लेकर तेज और सतत विकास तक का रोडमैप तैयार है। जिलों में असमानता को देखते हुए जिला स्तर पर अलग डॉक्यूमेंट बनाए जा रहे हैं।
पद्मश्री प्रो. ए.एन. पुरोहित ने विजन डॉक्यूमेंट को उत्कृष्ट बताया और औषधीय पौधों की खेती को अहम बताया। LINAC के डीजी डॉ. मनोज कुमार ने सहकारिता मॉडल को कारगर बताया और योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
पूर्व वीसी प्रो. मनोज पंत ने शहरी सुधार और पर्यटन पर फोकस की बात कही। डिश टीवी के मनोज डोभाल ने मार्केटिंग सुधारने और PHDCCI के डॉ. रणजीत मेहता ने प्रवासियों के अनुभव साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव दिया।(साभार सू वि)


