(नई दिल्ली)22सितंबर,2026
भारत का स्वर्ण पदक का खाता खुल गया है। भारत की बेटियों ने क्रिकेट में स्वर्ण पदक दिलाया। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया ने 147 रन से विशाल जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने इससे पहले 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी टीम ने अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत के एशियन गेम्स 2026 में कुल पदकों की संख्या सात हो गई है और टीम पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है।
मंधाना और शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी:
स्मृति मंधाना ने शानदार 79 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनके साथ शेफाली वर्मा ने भी अहम योगदान दिया और 48 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय पारी को शुरुआती ओवरों में मजबूती दी और श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इसके बाद भारत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे।
भारत की बेटियों का श्रीलंका पर दबदबा:
इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार आठवीं जीत दर्ज की। यह भारत की महिला टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे लंबी लगातार जीत की लय है। इससे पहले भारत ने 2018 में लगातार सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते थे।
2024 एशिया कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ लगातार आठ जीत:
श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार 2024 महिला एशिया कप के फाइनल में हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए आठों टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की। यानी 2024 एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद भारत ने श्रीलंका को लगातार आठ मैचों में शिकस्त दी है। 2026 एशिया कप फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को हराया था। एशियन गेम्स के फाइनल में यह दबदबा मजबूत हुआ।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे लंबी जीत की लय:
भारत की महिला टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार जीत का अपना नया रिकॉर्ड बनाया है। 2018 में टीम इंडिया ने लगातार सात मैच जीते थे। अब 2026 में श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल की जीत ने भारत की लगातार जीत की लय को आठ मैचों तक पहुंचा दिया।
टूर्नामेंट फाइनल में भारत-श्रीलंका का रिकॉर्ड:
भारत और श्रीलंका की महिला टीमें पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े टूर्नामेंट फाइनल में आमने-सामने आई हैं। इनमें भारत ने चार फाइनल जीते हैं, जबकि श्रीलंका को एक जीत मिली है। 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच दो बड़े टूर्नामेंट फाइनल हुए और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। पहले महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत ने 147 रन की और भी बड़ी जीत दर्ज की।
मंधाना और शेफाली ने 2026 में दो बार किया कमाल:
2026 में ही यह रिकॉर्ड तीन बार देखने को मिला। पहले स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रन बनाए, जबकि हांगकांग की टीम 56 रन ही बना सकी। इसके बाद शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए और विपक्षी टीम 81 रन तक पहुंच सकी। अब एशियन गेम्स फाइनल में मंधाना ने श्रीलंका के 69 रन के जवाब में 79 रन बनाए। यानी एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज का व्यक्तिगत स्कोर विपक्षी टीम के पूरे स्कोर से ज्यादा रहा।
भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी जीत:
श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल में भारत ने 147 रन से जीत दर्ज की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का स्कोर बनाया और श्रीलंका को 69 रन पर समेट दिया। इस तरह जीत का अंतर 147 रन रहा। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत 142 रन की थी, जो उसने 2018 एशिया क मलयेशिया के खिलाफ दर्ज की थी। श्रीलंका के खिलाफ 147 रन की जीत ने इस रिकॉर्ड को पांच रन से बेहतर कर दिया।(साभार एजेंसी)
