(देहरादून)22सितंबर,2026
उत्तराखंड राज्य की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट कहा है कि,”खेलेगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए “आउट ऑफ टर्न” नियुक्ति का शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश भी दिए I
खेल मंत्री ने कहा कि इस युगांतकारी निर्णय के तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों (34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य) को खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन एवं शिक्षा विभागों में राजपत्रित/अराजपत्रित पदों पर सीधी नियुक्ति दी जाएगी।
खेल मंत्री ने कहा कि यह निर्णय हमारे प्रतिभावान युवाओं के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की नई राह खोलेगा। खेल के मैदान से लेकर जीवन के हर मंच तक हमारे खिलाड़ी देश-प्रदेश का नाम रोशन करें, यही हमारा अटूट संकल्प है।
खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने समस्त पदक विजेताओं और खेल प्रेमियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाईयां दीं हैं।
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सहृदय आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।(साभार सोशल मीडिया)
