(देहरादून)20सितंबर,2026
उत्तराखंड राज्य की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ,आज सोमेश्वर स्थित सोमनाथ ग्राउंड में विधानसभा स्तरीय “विधायक चैंपियंस ट्रॉफी-2026” के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
आज से शुरू हुआ यह आयोजन आगामी 23 सितंबर तक चलेंगे जिनमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अंडर-14 बालक/बालिका और अंडर-19 बालक /बालिका के मध्य आयोजित होंगे।
खेल मंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि खेल जहाँ युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाता है वहीं उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना हमारी प्राथमिकता है।
खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और खेलों के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता है।साथ ही कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं बल्कि हमेशा मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन दौसाद जी,मंडल अध्यक्ष श्री सुन्दर राणा जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री दलीप रौतेला जी, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री डी. एन. कांडपाल जी,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री राजा यादव जी,खंड विकास अधिकारी श्री केसर सिंह बिष्ट जी, ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र कोहली जी, पूर्व मण्डल महामंत्री श्री कैलाश बोरा जी,पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष श्री प्रकाश भण्डारी जी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री भूपाल मेहरा जी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री शंकर बिष्ट जी,मंडल महामंत्री श्री कृष्णा भंडारी जी, पूर्व प्रदेश युवा मोची अध्यक्ष श्री सुरेश बोरा जी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री कैलाश जोशी जी सहित विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और खिलाड़ी उपस्थित रहे(साभार सोशल मीडिया)
