कांवड़ मेला तैयारी,खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Uttarakhand News

(हरिद्वार)22जुलाई,2026

कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चंडीदेवी मंदिर से चिड़ियापुर तक सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने ढाबों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान 216 ढाबों का निरीक्षण किया गया। जांच में 8 ढाबे बिना फूड लाइसेंस के संचालित होते पाए गए, जिनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर फूड लाइसेंस प्राप्त कर उसे प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। वहीं 13 अन्य ढाबों पर फूड लाइसेंस एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित कराए गए।

खराब गुणवत्ता वाले भोजन की शिकायतों के मद्देनज़र विभाग ने 3 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही कांवड़ मेला-2026 से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देश भी ढाबों में डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित कराए गए।

निरीक्षण के दौरान ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने, डस्टबिन की व्यवस्था रखने, खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले के दौरान यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *