(देहरादून)22जुलाई,2026.
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम देहरादून सहित प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों सफाई कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सचिवालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश संरक्षक एवं अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, नगर निगम देहरादून सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल तथा सचिव धीरज भारती ने किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट, देहरादून को सौंपा।
प्रदर्शन को नगर निगम देहरादून सामान्य कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का भी समर्थन मिला।
सचिवालय घेराव में यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, योगेश आनंद, अरुण कुमार, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, शुभम सौदे तथा महिला विंग की महानगर अध्यक्ष कुमारी आरती सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्तराखंड देवभूमि कर्मचारी संघ, हल्द्वानी से अजय कुमार सहित ऋषिकेश, मुनिकीरेती, हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद, सेलाकुई नगर पंचायत, डोईवाला नगर पालिका परिषद और अन्य निकायों से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र प्रदर्शन में शामिल हुए।
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। सचिवालय घेराव में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की भागीदारी भी देखने को मिली।(साभार)
